Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम उपनगरपालिका ने खरीदा नया अग्निशामक यंत्र

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका ने नया अग्निशामक यंत्र 90लाख में खरीदा है। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के पास दो अग्निशामक यंत्र है, लेकिन एक ही चालू अवस्था में हैं। वह भी काफी पुराना है। नये अग्निशामक यंत्र आधुनिक तकनीकी पर आधारित है। इस अग्नि शामक यंत्र में 6हजार लीटर पानी की टंकी लगा है तथा 500लीटर का अलग चैम्बर लगा है जो पेट्रोलियम पदार्थ में लगी आग पर काबू पा सकता है। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि जनकपुरधाम में 25वार्ड है और जनसंख्या दो लाख से अधिक है।ऐसी परिस्थिति में कमसे कम चार अग्नि शामक यंत्र चाहिए। पिछले साल नगरपालिका से महज दो सौ मीटर पर मिथिला डिपार्टमेंट में आग लगी थी लेकिन अग्नि शामक यंत्र खराब रहने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *