जनकपुर–ढल्केवर सडकखण्ड में युवक का शव मिला
काठमांडू, ३२ सावन
धनुषा के मिथिला नगरपालिका २ विशाल बजार स्थित जनकपुर– ढल्केवर सड़क खण्ड में एक युवक का शव मिला है । आज सुबह सिर में चोट लगी अवस्था में अन्दाजन २२–२३ वर्षीय अपरिचित युवक का शव मिला है ।
शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रादेशिक अस्पताल जनकपुर में लाया गया है । घटना क्या कैसे हुआ है ? इस विषय में राजमार्ग में लगे हुए सीसीटीभी फुटेज का देखने का बाद अनुसन्धान किया जाएगा । ये जानकारी ईलाका प्रहरी कार्यालय सखुवा महेन्द्रनगर ने दी है ।

