Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केन्द्रीय मंत्री अनिता देवी साह को सम्मानित किया गया

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। नेपाल के संघीय मामला तथा सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री अनिता देवी साह को उनके सरकारी कार्यालय के कक्ष में शुक्रवार कोतेली कल्याण समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष बिश्वनाथ साह ने पुष्पगुच्छ तथा अंगबस्त्र से सम्मानित किया।मौके परमहासचिव सत्य नारायण साह, उपाध्यक्ष नीलम साह, बारा जिला अध्यक्ष छोटे लाल साह,डा.सुरेश साह आदि उपस्थित थे। तेली कल्याण समाज नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्षबिश्वनाथ साह ने पत्रकारों को जानकारी दी है कि अनिता देवी साह नेपाल के इतिहास में तेली समाज की पहली महिला मंत्री बनी है। उन्होंने जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सी.के.राउत के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने तेली समाज को मान बढ़ाने का काम किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *