Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लायन्स भैरहवा लिगेसी द्वारा लुम्बिनी सनातन संस्कृत विद्यापीठ में खाद्यान्न समाग्री वितरण

 

हिमालिनी संवाददाता रूपन्देह। भैरहवा: लायन्स क्लब अफ भैरहवा लिगेसी द्धारा लुम्बिनी साँस्कृतिक नगरपालिका वडा नम्बर १२ अजमा स्थित श्री लुम्बिनी सनातन संस्कृत विद्या पीठ में खाद्यान्न समाग्री वितरण किया गया।

उक्त संस्कृत विद्या पीठमा खाद्यान्न समाग्री का आवश्यकता हैं जानकारी के पश्चात बुधबार खाद्यान्न सामग्री
चामल, दाल, सोयाबीन, आलु, तेल, भुजा,एवं चना रु. ३० हजार रकम बराबर का खाद्यान्न समाग्री ,एवं नगद हस्तान्तरण पश्चात क्लब के पदाधिकारी ने एक स्वर मे कहा की आने वाले समय मे भी श्री लुम्बिनी सनातन संस्कृत विद्या पीठ मे आवश्यकता अनुसार सहयोग करने का प्रतिवद्धता जाहिर किया जिसकी जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं क्लब के कोषाध्यक्ष सन्दिप अग्रहरी ने दी।

यह भी पढें   प्रधान न्यायाधीश शर्मा तथा नेपाल प्रहरी के आइजीपी कार्की के बीच मुलाकात

हस्तांतरण कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि लायन्स इन्टरनेशनल डिष्ट्रिक ३२५ पी, नेपाल के क्याबिनेट सेक्रेटरी विनोद खरेल ने कहा की संस्कृत विद्या पीठ मे दैनिक उपभोग्य सामग्री सहयोग किया गया और आने वाले समय मे भी सहयोग क्लब द्धारा सहयोग किया जायेगा ।

लायन्स क्लब अफ भैरहवा लिगेसी के संस्थापक अध्यक्ष रविकान्त उपाध्याय के ने कहा कि आज क्लब द्धारा श्री लुम्बिनी सनातन संस्कृत विद्या पीठ मे
खाद्यान्न समाग्री एवं नगद सहयोग बहुत ही सराहनीय कार्य हुआ है आने वाले समय मे भी क्लब एवम सामाजिक संस्था द्वारा सहयोग करने का प्रतिबद्धता जताया।

यह भी पढें   आज से पितृपक्ष (सोलह श्राद्ध) आरंभ: जानिए इसका धार्मिक महत्व और शास्त्रीय विधान

हस्तांतरण कार्यक्रम मे समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता, लुम्बिनी साँस्कृतिक नगरपालिका वडा नम्बर १२ के वडाअध्यक्ष हरिकेश लोध,
लायन्स के एरिया ५ के चिफ सतिश कुमार कौसल (दीपक), लायन्स क्लब के वरिष्ट पदाधिकारी धिरज कुमार मल्लिक, राजेन्द्र थापा, पीएमजेएफ अरुण कुमार मिश्रा,सदस्य शैलेश उपाध्याय, समाजसेवी सन्तोष शुक्ला, विनय मिश्रा, दुर्गा प्रकाश गुप्ता, मनोज अग्रहरी, श्री लुम्बिनी सनातन संस्कृत विद्या पीठ के अध्यक्ष दीपक प्रसाद लोध, प्रअ शिवम पाण्डेय लगायत वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे ।

यह भी पढें   बेटियाँ घर की खुशियाँ ही नहीं, समाज का उज्ज्वल भविष्य भी हैं : बिमल सरार्फ

लायन्स भैरहवा लिगेसी के संस्थापक अध्यक्ष रविकान्त उपाध्याय के अध्यक्षता, क्लब के प्रथम उपाध्यक्ष राजन शुक्ला के स्वागत मंतब्य ,
एवं सचिव नारायण प्रसाद कोइराला के सञ्चालन मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com