Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में तुलसीदास जयन्ती तथा अवधी महोत्सव

 

नेपालगन्ज/(बाँके)  पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में अवधी तथा हिन्दी भाषा सँस्कृति के महान पण्डित, भक्त कवि, सन्त शिरोमणि तुलसीदास जी महाराज के ५२६वीं तुलसीदास जयन्ती तथा २४ वींं अवधी दिवस के रुप में अवधी महोत्सव –२०८० में नेपाल और भारत के  २८ लोग समाजसेवी, साहित्यकारों को भाद्र ६ गते बुद्धवार को सम्मान किया गया है ।

अवधी साँस्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय कार्य समिति के आयोजन में वह समिति के अध्यक्ष बिष्णुलाल कुमाल के अध्यक्षता में सम्मान अर्पण एवं बिचार गोष्ठी तथा बहुभाषिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुआ है ।

नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–८ स्थित नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के सभाहाल में आयोजित कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि तथा नेपालगन्ज मेडिकल कालेज के प्रबन्ध निर्देशक डा. सुरेश कुमार कनौडिया ने सन्त शिरोमणि तुलसीदास जी महाराज के तस्वीर में माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की बिधिवत उद्घाटन किया था । उसी कार्यक्रम में नेपाल और भारत के बिभिन्न जगह से आये हुये २८ लोग साहित्यकार तथा समाजसेवियों को  सम्मान किया गया ।

यह भी पढें   साहित्य, आध्यात्म और उपचार का संगम बनेगा “हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल एंड राइटर्स’ वर्कशॉप (HLF–WWK)”

वह कार्यक्रम की सञ्चालन अवधी साँस्कृतिक प्रतिष्ठान के महासचिव बीरेन्द्र यादव और लेखक तथा साहित्यकार आनन्द गिरी मायालु ने संयुक्त रुप से सञ्चालन किया था । वह कार्यक्रम में भारत भिवानी हरियाण के डा. मनोज भारत और बिसंवाँ सीतापुर के सन्दीप मिश्र सरस को तुलसी साहित्य शिरोमणी सम्मान, भारत रायबरेली के इन्द्र बहादुर सिंह “इन्द्रेश” को अवधी साहित्य शिरोमणी सम्मान, भारत रायबरेली के डा. बिद्या सागर मिश्र “सागर”, सीतापुर के अशोक मिश्र, सिधौली सीतापुर देवेन्द्र कश्यप “नीडर”, बहराइच के पी.के. प्रचण्ड, बहराईच के रंजीत यादव, तिलकराम अजनवी, देशराज सिंह को तुलसी गौरव सम्मान, रायबरेली के शिव बहादुर सिंह “दिलवर”, सुल्तानपुर के इन्द्रजीत सिंह “अर्चक”, दशौधी रायबरेली के शिव कुमार सिंह “शिव”, अवधी गौरव सम्मान, भारत आयोध्या धाम वजीरगंज के चन्द्रगत भारती, रामानन्द सागर, बहराईच के प्रदीप बहराइची, बहराईच मिंहीपुर्वा भज्जापुर्वा के साहित्यकार तथा पत्रकार मिथिलेश कुमार जायसवाल, बहराइच गौरा पिपरा के लक्षमण देशप्रेमी, बहराइच के सोमेश सावन, अजीत कुमार मार्य, शिवपुरा के राकेश आर्या, नेपालगन्ज जमुनहा के मधई सिंह सिख सरदार, कृष्णा देवी पाण्डेय, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिकाा वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा निवासी साहित्यकार शिव प्रसाद पाठक, आनन्द गिरी मायालु, शिव प्रसाद बिश्वकर्मा, बिद्या प्रसाद ठाकुर को तुलसी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया था । उसीकार्यक्रम में समाजसेवी जयकेश सिंह को भी गत वर्ष सम्मान प्रदान किया गया था ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय खेलकूद परिषद ने छुम्बी लामा को वापस बुलाया

वह कार्यक्रम में बिशिष्ट अतिथि नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व सदस्य सचिव तथा वरिष्ठ कथाकार सनत कुमार रेग्मी ने शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किया था । बिशिष्ट अतिथि भारत भिवानी हरियाण की साहित्यकार कमला देवी, बिशिष्ट अतिथि डा. जर्नादन शर्मा आचार्य, शिक्षाबिद् किरण आचार्य, कृष्ण देवी पाण्डेय, साहिदा शाह वाहिदी लगायत नेपाल और भारत के सम्मानित व्यक्तित्वों ने  शुभकामना मन्तव्य करते हुये अपनी–अपनी रचनाएँ वाचन किये थे ।

कार्यक्रम में नेपालगन्ज निवासी अवधी लोक गायिका सुशीला बैश्य ने गणेश बन्दना, सरस्वती बन्दना, कजरी गीत प्रस्तुत करके मनोरञ्जन करायी थी ।

यह भी पढें   ईरान में इंटरनेट पुनः सुचारु करने की स्वीकृति

कार्यक्रम में नेपाल पे्रस युनियन बाँके के सचिव भिष्म लोध, अवधी पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष सूर्यलाल यादव, महेन्द्र पुस्तकालय नेपालगन्ज के अध्यक्ष बलराम यादव, सोनाली गुप्ता, भेरी एफ.एम. नेपालगन्ज के पत्रकार नन्दलाल साहू, नेपाल टेलिभिजन कोहलपुर के राम चन्दर लोहार, सुरजलाल बैश्य, घनश्याम गुप्ता, सतिश पाठक, सन्तोषी सिंह, सोम गुरुङ्ग, सुनिता यादव, दीपा प्रजापति, आशाीष प्रजापति, राजकुमार बर्नवाल लगायत ७६ लोग अवधी पे्रमी, बुद्धिजीवीयों की सहभागिता रही थी । कार्यक्रम में नेपाल और भारत करके २८ लोग अवधी पे्रमी, समाजसेवी, साहित्यकारों को आयोजक संस्था अवधी साँस्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय कार्य समिति ने गम्छा ओढाकर सम्मान–पत्रद्वारा सम्मान किया था ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *