मैं सभी धर्म का उचित सम्मान करता हूँ – हर्क साम्पाङ
काठमांडू,१० भादव
धरान उपमहानगरपालिका के प्रमुख हर्कराज राई ‘साम्पाङ’ ने कहा है कि – मैं सभी धर्मो का उचित सम्मान करता हूँ । रविवार को सामाजिक सञ्जाल में उन्होंने इस बात को लिखा है कि वो सभी धर्म को बराबर मानते हैं । उन्होंने सामाजिक सञ्जाल में लिखा है कि ‘तुममें और मुझमें अंतर ः तुम एक धर्म को प्राथमिकता देते हो और दूसरे धर्म को मिटाना चाहते हो । लेकिन मैं सभी धर्म को बराबर मानता हूँ साथ ही उचित सम्मान भी करता हूँ ।’
उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया है कि बाहर के लोगों को लाकर आंदोलन और मारकाट करवाके धरान को अशान्त बनाने की कोशिश की जा रही है ।


