Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध समिति के सभापति में जसपा की ओर से राजकिशोर उम्मीदवार

 

काठमांडू,१० भादव
जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध और पर्यटन समिति के सभापति में राजकिशोर यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है । प्रतिनिधिसभा के १० विषयगत समिति के सभापति के लिए आज मनोनयन दर्ता की जा रही है । आज सुबह ११ बजे से अपराह्न ४ बजे तक मनोनयन दर्ता के लिए समय सीमा तय की गई है ।
सत्तारुढ़ गठबन्धन और प्रमुख प्रतिपक्षी नेकपा एमाले के बीच हुए भागबन्डा के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध समिति जसपा के भाग में आया है । जसपा प्रमुख सचेतक प्रदीप यादव के अनुसार यादव को सभापति का उम्मीदवार बनाने की तैयारी की जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com