समाजवादी मोर्चा कर रही है आज पोखरा में सन्देश सभा
काठमांडू, १५ भादव
आज समाजवादी मोर्चा नेपाल पोखरा में सन्देश सभा का आयोजन कर रही है । देश के सभी सात प्रदेश में सन्देश सभा करने वाली मोर्चा गण्डकी में भी प्रदेशस्तरीय सन्देश सभा का आयोजन करने जा रही है । पोखरा स्थित दिपेन्द्र सभागृह में होने जा रही इस सभा को प्रधानमन्त्री नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल और नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के महासचिव नेत्रविक्रम चन्द विप्लव सभी सम्बोधन करेंगे ।
कल ही मोर्चा ने सुर्खेत में कर्णाली में सन्देशसभा किया था । बुधबार को धनगढी के सुदुरपश्चिम में स्तरीय सभा करना था लेकिन अन्तिम समय में इसे स्थगित कर दिया गया था ।

