Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइसीसी महिला टी–२०ः खेल में नेपाल हुआ पराजित

 

काठमांडू, २२ भादव आइसीसी महिला टी–२० विश्वकप चयन के लिए हो रहे खेल में नेपाल को थाइलैंड ने पराजित कर दिया है । नेपाल के इस पराजय से उसका विश्वकप में खेलने का सपना टूट गया ।
आइसीसी महिला टी–२० विश्वकप एशिया चयन में नेपाल सेमिफाइनल में पराजित हो गया है । शुक्रवार मलेशिया में हुए सेमिफाइनल में नेपाल को थाइलैंड ने ४६ रन से पराजित कर दिया है । इसके साथ ही नेपाल का विश्वकप में चयन के लिए खेले जाने वाले मैच में खेलने का लक्ष्य समाप्त हो गया है । नेपाल को पराजित करने के साथ ही थाइलैंड इस चयन प्रक्रिया में पहुँच चुका है । थाइलैंड ने १०६ रन का लक्ष्य दिया था नेपाल को लेकिन नेपाल ने १९.३ ओवर में ५९ रन में ऑल आउट हो गई । नेपाल के लिए कविता कुँवर ने सबसे ज्यादा १७ रन जोडे । कविता जोशी और अप्सरी बेगम ने १०–१० रन बनाए ।
बॉलिंग में थाइलैन्ड की ओनिचा और थिपच्चा ने ३–३ विकेट लिए । इससे पहले टॉस जीतकर नेपाल ने पहले फिल्डिग करने का निर्णय लिया । पहले ब्याटिङ करते हुए थाइलैंन्ड ने २० ओवर में २ विकेट की क्षति में १०५ रन जोडे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *