बागमती प्र्रदेश में सभामुख ने आह्वान किया सर्वदलीय बैठक

हेटौडा, ९ सितम्बर । बागमती प्रदेश के सभामुख भुवन कुमार पाठक ने सर्वदलीय बैठक आह्वान किया है । कल आइतबार के लिए तय प्रदेशसभा बैठक संचालन के लिए उन्होंने सर्वदलीय बैठक आह्वान किया है । बागमती प्रदेशसभा सचिवालय के अनुसार आइतबार सुबह १० बजे के लिए सर्वदलीय बैठक का समय तय हुआ है ।
स्मरणीय है, बिगत दो महिनों से प्रदेशसभा बैठक अवरुद्ध है । भाद्र १८ गते आह्वान किया गया बैठक विपक्षी दलों की अवरोध के कारण स्थागित हो गया था । लगातार ३ बैठक स्थागित हो गया था । कल आइतबार के लिए बैठक भी अवरुद्ध होने की संभावना थी, इसीलिए सभामुख पाठक ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर प्रदेशसभा की गतिरोध को अन्त करने का प्रयास किया है । संसद् बैठक का समय सुबह ११ बजे के लिए तय है ।
चालू आर्थिक वर्ष २०८०–०८१ की बजट संबंधी विषय को लेकर सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दलों के बीच विवाद है । प्रतिपक्षी दलों ने कहा है कि बजट संबंधी विषय में जो सहमति हुई है, वह कार्यान्वयन होना चाहिए, उसके बाद ही संसद् सुचारु हो सकती है ।

