Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तिब्बत में रविवार तड़के भूकंप के झटके, मोरक्को में दो हजार से अधिक लोगों की मौत

 

जिजांग, एएनआई। सितम्बर 10

 

तिब्बत में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप जिजांग (Xijang) में आया। हालांकि, जान-माल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं आई है।

भूकंप की कितनी तीव्रता रही?
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर आया। भूकंप की तीव्रता 4.0 रही।

मोरक्को में दो हजार से अधिक लोगों की मौत
इससे पहले, मोरक्को में शुक्रवार की रात विनाशकारी भूकंप में अब तक 2,012 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2,059 लोग घायल है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। इस भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित मराकश शहर में स्थित यूनेस्को संरक्षित विश्व धरोहर स्मारक को पहुंचा है। यह 1960 के बाद आया सबसे विनाशकारी भूकंप है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *