बीपी साहित्य महोत्सव आज से शुरु
काठमांडू, २४ भादव नेपाली कांग्रेस आज (रविवार) से बिपी साहित्य महोत्सव, २०८० का आयोजन कर रही है । पार्टी क संस्थापक नेता तथा प्रथम जननिर्वाचित प्रधानमन्त्री विश्वेश्वरप्रसाद कोइराला के ११०वां जन्मजयन्ती के अवसर में केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में तीन दिन तक साहित्य महोत्सव करने जा रही है ।
कांग्रेस क सभापति एवं पूर्वप्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा आज सुबह ९ बजे महोत्सव का उद्घाटन करेंगे । यह जानकारी कांग्रेस पार्टी कार्यालय ने दी है ।
कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति का गत सावन २ से लेकर १० गते तक हुई बैठक में बीपी जन्मजयन्ती के अवसर में बीपी साहित्य महोत्सव आयोजन करने का निर्णय लिया गया था । कांग्रेस के जननायक बीपी कोइराला के जन्मदिन भादव २४ गते को हरेक वर्ष बीपी जन्मजयन्ती के रूप में मनाया जाता है ।
तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में कविता साँझ, गजल साँझ, सांगीतिक साँझ, चित्रकला प्रदर्शनी, वृत्तचित्र प्रदर्शनी, ऐतिहासिक फोटो प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम होने का कांग्रेस के सूचना, सञ्चार तथा प्रचार विभाग के प्रमुख मीनबहादुर विश्वकर्मा ने जानकारी दी है ।


