Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्सौल बॉर्डर से पकड़ाया बांग्लादेशी नागरिक

 

रक्सौल

 

नेपाल भारत के सीमा के रक्सौल बॉर्डर पर इमिग्रेशन टीम ने एक बांग्लादेशी नागरिक को नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते हुए रक्सौल बोर्डर पर पकड़ा है. बांग्लादेशी नागरिक के पास से भारतीय पासपोर्ट बरामद हुआ है. इससे इमिग्रेसन की टीम पूछताछ कर रही है. अब सवाल उठता है कि बांग्लादेशी नागरिक का भारत में पासपोर्ट कैसे बना?

बताया जा रहा है कि रक्सौल बॉर्डर पर इमिग्रेसन की टीम ने नेपाल के रास्ते एक बांग्लादेशी नागरिक को भारत में प्रवेश करते हुए देखा. उसकी जांच की गई तो वह बांग्लादेश का रहने वाला निकला. उसका नाम नेपाल बरुवा के 32 वर्षीय पुत्र श्रवण बरुवा के रूप में हुई है. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से भारत का पासपोर्ट बरामद हुआ है. खास बात यह है कि जो पासपोर्ट मिला है उसपर बौद्ध भिक्षु के रूप वाली तस्वीर लगी हुई है, जो किसी बडी साजिश की ओर इशारा करता है.

यह भी पढें   नेपाल की राजनीति में ‘परशुराम से राम’ का संक्रमण: एक नए युग का संकेत : अजयकुमार झा

बांग्लादेशी नागरिक का भारतीय पासपोर्ट कैसे बना?
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक बोधगया में रह रहा है. अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन है जो इसे मदद कर रहा है? आखिर किसके द्वारा इसका पासपोर्ट बनवाया गया?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *