राहत तथा पेंशन से बन्चित शिक्षक आज से करेंगे आन्दोलन
काठमांडू, ७ असोज – राहत शिक्षक तथा पेंशन से बन्चित शिक्षक जारी आन्दोलन को आज से और भी शसक्त बनाएंगे । शनिवार नेपाल राहत शिक्षक केन्द्रीय समिति और पेंशन बन्चित शिक्षक केन्द्रीय समिति ने अलग अलग विज्ञप्ति जारी कर आन्दोलन को जारी रखने की जानकारी दी है ।
आइतबार और भी सशक्त प्रदर्शन कर विभिन्न संघर्ष समिति के साथ ही सम्पूर्ण शिक्षक, बालविकास शिक्षक और विद्यालय कर्मचारी से सहकार्य करते हुए आगे बढ़े का निर्णय किया गया है । आज सुबह १०ः३० बजे माइतीघर मण्डला में अनिवार्य उपस्थित होने के लिए सभी शिक्षक कर्मचारी को समिति ने आग्रह किया है ।
नेपाल राहत शिक्षक केन्द्रीय समिति ने जारी किए अपने विज्ञप्ति में असोज ५ गते नेपाल शिक्षक महासंघ और सरकार के बीच हुए सम्झौते से आम शिक्षक कर्मचारी का मानमर्दन हुआ है और इस सम्झौते के विरुद्ध भण्डाफोर करते सम्पूर्ण राहत शिक्षक को स्थायी व्यवस्थापन के लिए आन्दोलन जारी रखने का निर्णय किया गया है ।

