प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज चीनी प्रधानमन्त्री लि छ्याङ से करेंगे द्विपक्षीय मुलाकात
काठमांडू, ८ असोज – चीन भ्रमण में रहे प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ आज महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगे । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड सोमवार चीनी समकक्षी (चीनी प्रधानमन्त्री) लि छ्याङ के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे । द्विपक्षीय मुलकात के क्रम में नेपाल और चीन बीच विविध सहयोग समझौता में हस्ताक्षर होने का कार्यक्रम भी है ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने सोमवार चीन के नेशनल पिपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेजी से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है । बीजिंग में मुलाकात के बाद प्रधानमन्त्री प्रचण्ड चीन के छोङछिङ्ग महानगरपालिका में चीन कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में कर रहे विकास का अवलोकन करने का कार्यक्रम है । उसके बाद प्रधानमन्त्री दाहाल नेपाल के साथ जुड़े सीमा तथा चीन के तिब्बत स्वशासित क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड अपने प्रतिनिधि मण्डल सहित असोज १३ गते नेपाल वापस आएंगे

