Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज स्वदेश वापस आ रहे हैं

 

काठमांडू, १३ असोज– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ अमेरिका और चीन के औपचारिक भ्रमण को खत्म कर आज स्वदेश वापस आ रहे हैं । आठ दिन के अपने चीन भ्रमण को समाप्त कर प्रधानमंत्री आज देश वापस आ रहे हैं ।
संयुक्त राष्ट्रसङ्घ के ७८ वें महासभा में भाग लेने के लिए प्रधानमन्त्री ‘प्रचण्ड’ नेपाली प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व करते हुए भादव ३० गते अमेरिका के लिए प्रस्थान किया था । संयुक्त राष्ट्रसङ्घ के न्यूयोर्क स्थित मुख्यालय में हुए महासभा के आम बहस, जलवायु सम्मेलन के साथ ही अन्य विविध सत्र में नेपाल सरकार की ओर से उन्होंने सम्बोधन किया ।

यह भी पढें   संवाद राज्य की सबसे बड़ी शक्ति है : श्वेता दीप्ति

न्युयोर्क में रहते उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ भी विशेष मुलाकात की । प्रधानमन्त्री ‘प्रचण्ड’ ने अमेरिका से सीधे चीन के औपचारिक भ्रमण के लिए असोज ५ गते प्रस्थान किष । वहाँ उन्होंने चीन के राष्ट्रपति सी चिनफिङ से उच्चस्तरीय द्विपक्षीय भेटवार्ता की और इसी क्रम में वो चीन में हो रहे एशियाली खेलकूद के साथ ही विविध समारोह में भी सहभागिता जताई । दोनों देश के बीच १३ समझदारीपत्र में हस्ताक्षर भी हुए ।

यह भी पढें   गृहमंत्री गुरुंग स्मृति पार्क का बिना उद्घाटन किए वापस लौट

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com