कपिलवस्तु में मधेशी पत्रकार सघं का गठन
नेपालगन्ज ,(कपिलवस्तु) पवन जायसवाल, श्रावण १० गते ।
कपिलवस्तु जिला में कार्यरत मधेशी पत्रकारों की जमघट से श्रावण ९ गते को मधेशी पत्रकार सघं का गठन किया गया है ।
कपिलवस्तु जिला के बहादुरगन्ज नगर विकास समिति के सभा हाल में जिला में कार्यरत २५ मधेशी पत्रकारों की उपस्थित में ११ सदस्यीय मधेशी पत्रकार सघं की कमिटी गठन किया है ।
मधेशी पत्रकार सघं कपिलवस्तु में खोज न्यूज टूडे साप्ताहिक हिन्दी पत्रिका के प्रकाशक मनोज कुमार ओझा को अध्यक्ष पद में चयन किया गया है ।
इसी तरह उपाध्यक्ष में अंकुश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष में सतेन्द्र कुमार मिश्र, सचिव में गोपाल पाठक, सह– सचिव में मनीष गुप्ता को चयन किया गया है ।
इसी तरह मधेशी पत्रकार सघं के सदस्यों में सुष्मा विश्वकर्मा, निरहु यादव,
सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, अशरुद्दीन मुस्लमान, नन्दिनी गौतम, दिनेश चौधरी को चयन किया गया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ओझा ने जानकारी दी ।

