Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री के आगमन पर विरोध नहीं स्वागत : नेकपा माओवादी

 

narendra-modi-537a5f4c6d08f_exlश्वेता दीप्ति, काठमान्डौ, १२ गते । नेकपा माओवादी के उपाध्यक्ष सीपी गजुरेल ने स्पष्ट किया है कि भारतीय प्रधानमंत्री के नेपाल आगमन पर उनकी पार्टी विरोध नहीं करेगी । रिपोर्टर्स क्लब द्वारा आयोजित साक्षात्कर में उन्होंने स्पष्ट किया कि वो भारतीय विदेशमंत्री से वार्ता के इच्छुक थे किन्तु यह हो नहीं पाया । उन्होंने कहाकि आश्चर्य है कि भारतीय विदेशमंत्री ने उनसे वार्ता क्यों नहीं की । उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारतीय प्रधानमंत्री के आने पर हमने कोई विरोध कार्यक्रम नहीं रखा है और न हीं रखेंगे । पशुपति नाथ के दर्शन के लिए आनेवाले भारतीय प्रधानमंत्री का विरोध नहीं हम स्वागत करेंगे । हम भारत विरोधी नहीं हैं और हमें भारत विरोधी कह कर प्रचार भी नहीं किया जाय यह उनका आग्रह था । गजुरेल ने माना कि कुछ मुद्दों पर हमारी असहमति हो सकती है पर हम भारत विरोधी नहीं हैं । नेपाली की समस्याएँ दूर हों हम भी यही चाहते हैं पर पानी विद्युत पर नेपाल का अधिकार हो हम यही चाहते हैं । इस संविधान सभा से संविधान नहीं बन सकता यह बात भी उन्होंने स्पष्ट किया ।
क्लब के अध्यक्ष ऋषि धमला ने कहा, कि मोदी भ्रमण का स्वागत है और नेपाल के विकास के लिए नेपाल भारत के बीच सहकार्य आवश्यक है । भारतीय प्रधानमंत्री ने नेपाल को उच्च प्राथमिकता दिया है इसलिए नेपाल के राजनीतिक दलों को एक स्पष्ट खाका मोदी के समक्ष रखना चाहिए । उर्जा सहमति में नेपाल को पहल करना चाहिए आखिर हम कबत क अँधेरे में रहने के लिए बाध्य हों ।
मोदी के समक्ष नेपाल अपने तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखने की तैयारी में है । उर्जामंत्री ज्ञवाली के अनुसार नेपाल की तरफ से विद्युत समझौता, लम्की रायबरेली ट्रांसमिशन और तमोर जलविद्युत आयोजना का प्रस्ताव रखा जाएगा । उनके अनुसार सभी पक्ष में मोदी आगमन से पहले सहमति हो जाएगी । वातावरण सकारात्मक है और आशा है कि मोदी भ्रमण में ही समझौता हो
मोदी भ्रमण को सफल बनाने के लिए तीनों दलों में सहमति की भी खबर आ रही है । यह एक सकारात्मक पक्ष है । कल अच्छा होगा शायद यह आशा की जा सकती है ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के साथ समन्वय करअतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com