Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हैलोवीन मनाने के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में दो की मौत

 

रायटर्स, फ्लोरिडा

फ्लोरिडा के टाम्पा शहर में पुलिस ने दो लोगों की हत्या करने के संदेह में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को हैलोवीन मनाने के दौरान इस शख्स ने बार और क्लबों के आसपास अराजकता फैला दी थी। पुलिस ने बताया कि उस दौरान सोलह लोग घायल हो गए, जिसमें से एक व्यक्ति को गोली भी लग गई।

22 वर्षीय टायरेल स्टीफन फिलिप्स पर यबोर के टाम्पा में दो समूहों के बीच सुबह-सुबह हुई झड़प के बाद 14 वर्षीय लड़के और 20 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से हुई मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाया गया था। दरअसल, हेलोवीन-थीम पार्टी खत्म होने के बाद अचानक लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए और गोलियों की आवाज सुनकर छिपने की कोशिश करने लगे।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो सामने आया है। इसमें लोगों में अफरातफरी मची हुई थी और लोग अंधेरे में भाग रहे थे और वहां लगभग 12-13 गोलियां भी चलाई गईं। कुछ फुटेज में, पुलिस अधिकारी खून में लथपथ लोगों की मदद करने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं।पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो लोगों की मौत हो गई और 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 15 लोगों को गोली लगी है। पुलिस ने कहा कि घायलों में 18 से 27 वर्ष के बीच के लोग हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। टाम्पा पुलिस प्रमुख ली बर्कॉ ने कहा कि वहां मौजूद कुछ लोगों की मदद से संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान कर ली गई है और उसको गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

यह भी पढें   आज का मौसम

अब तक इस बात का पता नहीं लग सका है कि इस घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ किए जाने के बाद कई सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की जाएगी। पुलिस अपने आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *