Sat. Mar 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में नेपाल- भारत बोर्डर डिस्ट्रिक्ट लेवल कार्डिनेशन कमिटी मीटिंग संपन्न

जनकपुरधाम(नेपाल) । शनिवार को जनकपुरधाम में नेपाल- इण्डिया बोर्डर डिस्ट्रिक्ट लेवल कार्डिनेशन कमिटी मीटिंग संपन्न हुयी। इस मीटिंग का भारत की ओर से मधुबनी के डी.एम.अरविंद कुमार वर्मा तथा नेपाल की ओर धनुषा के सी.डी.ओ.चक्रपाणि पांडेय ने किया। बैठक में दोनों देशों के बीच विवाह पंचमी के अवसर पर दोनों देशों के सुरक्षाकर्मी सीमा पर विशेष निगरानी रखें। बैठक में दोनों देशों के बीच अपराधियों की रोकथाम पर विशेष पहल करने पर दोनों देशों के पदाधिकारियों के बीच बिशेष चर्चा हुयी। सीमावर्ती दोनों देशों में नेपाल तथा भारत के डकैतों को समूह सक्रिय हैं।जो डकैती का अंजाम देकर अपने अपने देश चले जाते हैं। डकैती को गिरफ्तार के लिए दोनों देशों के सुरक्षाकर्मी एक दुसरे को सुचना आदान-प्रदान करने पर चर्चा हुई।नो मैन्स लैंड भूमि अतिक्रमण रोकने,पिलर की मरम्मती पर भी चर्चा हुयी।इसी तरह विहार में शराब पर रोक थाम है लेकिन खुली सीमा होने से नेपाल लाख चौकसी के बाद नेपाल से शराब की तस्करी हो रही है। इसी तरह जाली नोट पर रोकथाम लगाने,मानव तस्करी पर अंकुश लगाने ,भारत से नशीली दवा का तस्करी पर पहल करने। नेपाल के युवा सीमावर्ती बाजारों से नशीली सूई तथा टेवलेट खरीदकर सेवन करते हैं जो नेपाल के लिए चिंता का बिषय है। इसलिए इस पर रोकथाम हेतु बिशेष पहल की आवश्यकता है।
इस बैठक में महोतरी के सीडीओ शिव लाल गुलाल, सिरहा के सीडीओ राजेंद्र देव पांडेय, सप्तरी के सीडीओ किरण थापा की सहभागिता थीं। इसी तरह धनुषा, महोतरी, सिरहा, सप्तरी के एस.पी. क्रमशः मित्र बंधु शर्मा , प्रकाश मल्ल, टेकू नंद इवा लिम्वू तथा सप्तरी के एस.पी. गुज्जू सिद्धि बज्राचार्य थे।इसी तरह भारत की ओर से मधुबनी के एस .पी. सुशील कुमार भारतीय बाणिज्य महादूतावास बीरगंज के बाणिज्य दूत शशि भूषण कुमार , फुलपरास, जयनगर, बेनीपट्टी के एस.डी.ओ.डी.एस.पी.एस.एस.बी के कमाण्डेण्ट, नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के एस.पी.राष्ट्रीय अनुसंधान के पदाधिकारी तथा भंसार के पदाधिकारी बैठक में शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *