Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने रेड में दो नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू।

 

आर्केस्ट्रा पर मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी बेतिया कार्यालय 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन (दिल्ली), प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन(प. बंगाल) जगदीशपुर पुलिस थाना, महिला पुलिस थाना बेतिया को साथ में लेकर छापा मारा।

जिसमे जगदीशपुर थाना क्षेत्र के केठिया गांव में संचालित आर्केस्ट्रा से तीन नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा से मुक्त कराया गया ।

एसएसबी एएचटीयू क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया कार्यालय 47 वीं वाहिनी रक्सौल के मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मानव तस्करी रोकथाम और आर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों के शोषण की रोकथाम के लिए एनसीपीसीआर नई दिल्ली के सहयोग से “निर्भया सुरक्षित” के नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है और हमने प्रण किया है भारत व नेपाल की नाबालिग लड़कियों और बच्चों का जीवन बचाने का प्रयास जारी रहेगा।
डाइरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के विरुद्ध जो कार्य करेंगे टीम उनके विरुद्ध कार्य करेगी।

यह भी पढें   रुकुम पश्चिम में जीप दुर्घटना... दो लोगों की हुई मौत

काउंसिलिंग में पीड़िताओं ने बताया कि वो बंगाल की रहने वाली हैं।
जब आर्केस्ट्रा पर छापा मारा गया तब ये तीनो लड़कियों को किसी ने कहा कि भाग जाओ तो लड़कियों ने खेतो में भागना शुरू कर दिया फिर 47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल और पुलिस की महिला कांस्टेबलों ने दौड़ के पकड़ा।
फिर लड़कियों की काउंसिलिंग के लिए थाना लाया गया। जिससे समझा जा सके कि वो मानव तस्करी का शिकार हो कर बंगाल से बिहार कैसे आ गई।
तीनों पीड़ित लड़िकयों का मेडिकल करा कर पीडिता लड़कियों को आश्रय गृह भेजा गया।

यह भी पढें   प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल चीन यात्रा के लिए रवाना

इस रेस्क्यू टीम में इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, सहायक एसआई अनिल शर्मा, कांस्टेबल ड्रावर बिजेंद्र लाल, कांस्टेबल अरुण कुमार के
कांस्टेबल रेशमा, कांस्टेबल टिनू कुमार

बेतिया पुलिस थाना इंस्पेक्टर अंजेश कुमार व महिला थाना बेतिया से सब इंस्पेक्टर सुधा कुमारी व अन्य पुलिस बल
मिशन मुक्ति फॉउंडेशन से डाइरेक्टर वीरेंद्र कुमार,
रेस्क्यू फॉउंडेशन अक्षय पांडे , अक्षय पांडे जाँच पदाधिकारी
प्रयास जुवेनाइल से पवन कुमार अमित कुमार, अनुप्रिया विलियम,
चाइल्ड लाइन बेतिया से आलोक कुमार, हेमंत यादव
थाना जगदीशपुर से इंस्पेक्टर राजू कुमार मिश्रा व पुलिस बल इतियादि थे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com