सीता जन्म भूमि पुनौराधाम से 5001भार अयोध्या भेजा जाएगा
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। जनकपुरधाम से 2हजार से अधिक भार अयोध्या भेजा गया था तो भला सीता के प्रकाट्य स्थल पुनौराधाम से क्यों न भेजा जाए। पुनौराधाम के महंत श्री कौशल किशोर दास के नेतृत्व में 5001भार अयोध्या भेजा जा रहा है।भार में पुरी खीर, चूड़ा दही,मखान , मेवा, बिभिन्न प्रकार की मिठाईयां,फल रहेगा। इसी तरह पुनौराधाम की मिट्टी, सीता कुण्ड का जल, सीता रसोई के लिए तांवा,फूल का बर्तन , बस्त्र आदि भी भार के साथ भेजा जाएगा। भार के साथ 101चारपहिया वाहन के साथ लोग अयोध्या जायेंगे। भार भेजने की तैयारी जोरों से चल रही है। बरिष्ठ पत्रकार तथा सीता रसोई के संयोजक राम शंकर शास्त्री ने कहा कि लोगों में भार को लेकर गजव उत्साह है। लोग सीता मैया के ससुरा तथा प्रभु श्री राम के ससुराल में भार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।


