भालुवाङ बस दुर्घटना में १२ लोगों की हुई मृत्यु
काठमांडू, पुष २८– दाङ के भालुवाङ में हुई बस दुर्घटना में मृत्यु होने वालों की संख्या १२ पहुँच गई है । शव लमही स्थित लमही अस्पताल में रखा गया है ।
शुक्रवार की रात नेपालगञ्ज से काठमांडू आ रही भे १ ख ३९१२ नम्बर की बस राप्ती गाँवपालिका–१ स्थित राप्ती पुल से नीचे गिर गई ।
१२ मृतक में से चार लोगों की पहचान करना अभी बाकी है । ये जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय ने दी है । चार लोगों की घटनास्थल में ही मृत्यु हो गई थी ।
दुर्घटना में घायल होने वालों में से आठ लोगों का बाँके के नेपालगञ्ज मेडिकल कॉलेज शिक्षण अस्पताल कोहलपुर में उपचार किया जा रहा है ।


