Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्राण प्रतिष्ठा के दिन जनकपुरधाम में घर घर दीपोत्सव मनाने के लिए जनचेतना शुरू

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। 22जनवरी को प्राण अयोध्या में राम लला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर जनकपुरवासी वेहद उत्साहित हैं। जानकी मंदिर में सबा लाख दीप जलायें जायेंगे।इसके अतिरिक्त जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों में दीपोत्सव के साथ अष्ठयाम,नवाह भंडारा का आयोजन किया जाएगा। जानकी मंदिर के महंत श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह भी अपने स्तर से जनकपुरवासी से लगातार संपर्क में हैं। नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता भी घर घर जाकर दीपोत्सव के लिए संपर्क कर रहे हैं। महिलाएं भी काफी उत्साहित हैं। महिला की टीम भी सक्रिय हैं। इसमें बच्चे भी काफी उत्साहित हैं जनकपुरधाम के रघुनाथ साह के पौत्र तेजस साह तो शंख बजाकर सामाजिक संजाल के माध्यम से जनकपुरधामवासियों को 22जनवरी को अपने अपने घर में कम से कम पांच दीपक जलाने का आग्रह कर रहे हैं। इसी तरह जनकपुरधाम के अलावे पूरे मधेश प्रदेश के आम नागरिक भी काफी उत्साहित हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *