युवराज फ्रेडरिक दसवें बनें डेनमार्क के राजा
काठमांडू, माघ १– डेनमार्क ने युवराज फ्रेडरिक दसवें को बनाया डेनमार्क का राजा । डेनमार्क ने आज अपने इतिहास का एक पन्ना पलटते हुए युवराज फ्रेडरिक दसवें को डेनमार्क का राजा बनाया। वे अपनी मां रानी मार्गरेट द्वितीय का स्थान लेंगे, जिन्होंने ५२ वर्षों के बाद औपचारिक रूप से सिंहासन त्याग दिया है । कोपेनहेगन में हजारों की संख्या में देश के नागरिक आज कड़ाके की ठंड के बावजूद इस ऐतिहासिक घटनाक्रम का साक्षी बने ।


