मधेश सरकार के उपलब्धि सार्वजनिक कार्यक्रम में सत्ता गठबन्धन के ही लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
काठमांडू, माघ ३– मधेश प्रदेश सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की जो उपलब्धि थी उसे सार्वजनिक करने को लेकर एक कार्यक्रम कर रही थी जिसमें सत्ता गठबन्धन के ही एक घटक जनमत पार्टी ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया है ।
जनकपुरधाम के महेन्द्रनारायण निधि मिथिला संस्कृति केन्द्र में मधेश सरकार ने स्वाभिमान दिवस तथा एक वर्षीय कार्य विवरण सार्वजनिक कार्यक्रम की आयोजना की थी ।
उपलब्धि सार्वजनिक करने की बात लेकर सत्ता गठबन्धन के ही जनमत पार्टी के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया । उनका नारा था ‘साइकल चोर पर कारबाही कर’, ‘भ्रष्ट सरकार मुर्दावाद’ । इस नारा को लगाते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया है ।
२९ पुष में जसपा के सरोजकुमार यादव मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री बने थे । उन्होंने अपने एक वर्षीय कार्यकाल में हुए उपलब्धि का विवरण २२ पृष्ठ में सार्वजनिक किया है ।

