Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अयोध्या में राम लला के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कोशी प्रदेश के बिराटनगर में उत्साह खुशी का माहौल

 


हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश (सीमा क्षेत्र) । अयोध्या में राम भगवान के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नेपाल में भी काफी उत्साह व खुशी का माहौल है । 22 जनवरी को पूरे नेपाल में दीप प्रज्जलित सहित बाइक रैली , भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । बुधवार को बिराटनगर के चर्चित न्यूरो अस्पताल ने भी पत्रकार सम्मेलन कर खुशी का इजहार किया । अस्पताल का संचालक बरिष्ठ चिकित्सक बिरेन्द्र कुमार बिष्ट ने कहा कि इस मौके पर अस्पताल परिसर सहित आसपास के मार्ग पर दिप जलाए जाएंगे । समीप के मंदिर में भजन कीर्तन होगा । उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का विवाह नेपाल में हुआ है । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री 1947 . 1954 भारत रत्न गोबिंद बल्लभ पंत जो उक्त मंदिर निर्माण के लिए शुरुआत में पहल करने का स्मरण का जिक्र किया । कहा उनसे परिवार से पारिवारिक सम्बन्ध आज भी रहने की बात कही । नेपाल के लोग विवाह पंचमी पर हर वर्ष भब्य आयोजन करते आए है । यह नेपाल ही नही विश्व के सनातन धर्म के लोगों के लिए खुशी का क्षण है । कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा भगवान श्रीराम का मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा के शुभवसर पर 22 जनवरी को बिराटनगर हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल , झि पुच बिराटनगर के पहल पर नयूरो बांग्लामुखी सोसाइटी , ब्रह्मकुमारी राजयोग क्रेंद्र , बंगलामुखी मंदिर तथा आसपास के व्यवसायी , टोला मुहल्ला एक आपस मे मिलकर मंदिर में आरती , भजन कीर्तन तथा प्रसाद बितरण कार्यक्रम का आयोजन किया है । उन्होंने इस नेक कार्य में सभी को एकजुट हो सहयोग के लिए अपील किया है । इस मौके पर
हिन्दु स्वयसेवक संघ नेपाल का केंद्रीय कार्यवाह महेन्द्र प्रसाद साह ने राष्ट्रीय स्तर पर होंने बाले कार्यक्रम को बिस्तार से रखा । ब्रहमकुमारी राजयोग केन्द का कोशी प्रदेश प्रमुख गिता बहन ने भी अपने संस्था के तरफ भी विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी दी । हिन्दू स्वयसेवक संघ मोरंग प्रमुख केशव लाल सुवाल ने बिराटनगर और आसपास में बाइक रैली , दीप जलाने के सम्बंध में जानकारी दिया । इस मौके पर बरिष्ठ चिकित्सक बिरेन्द्र बिष्ट , समाजसेवी बेनी गोपाल मूंधड़ा , हिन्दू स्वयंसेवक संघ बिराटनगर संभाग के व्यवस्था प्रमुख अरबिंद ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्धजन , अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी , मीडियाकर्मी मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *