Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

काठमांडू, माघ ८– अयोध्या आज भव्य है… अलौकिक है और रामधुन से गूंज रही है। उधर, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भजन–कीर्तन और पूजा –भंडारा हो रहे हैं, क्योंकि आज अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण–प्रतिष्ठा होगी।

देश–विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश–नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह १० बजकर २० मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह और गृहमंत्री सुदन गुरुङ बीच मुलाकात

सोमवार सुबह समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से होगी। विभिन्न राज्यों के ५० से ज्यादा वाद्ययंत्र सुबह १० बजे से स्वर लहरियां बिखेरेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर बनाने वाले श्रमजीवियों से मुलाकात करेंगे। कुबेर टीला जाकर भगवान शिव का पूजन करेंगे। शाम को दीप प्रज्ज्वलित कर देशभर में फिर दिवाली मनाई जाएगी।
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न शुरू हो गया है। इस समारोह के वाराणसी और पूर्वांचल के जिलों से भी ५० लोग हैं। वाराणसी के प्रशांत सिंह ने बताया कि आज पूरी रात यहां राम धुन पर सभी राम भक्त नाचेंगे। हर कोई राम के भजन में मगन नजर आ रहा है।
८४ सेकेंड का शुभ मुहूर्त, इसी में होगी प्राण प्रतिष्ठा
आज अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए ८४ सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा। इसे काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने चुना है। शुभ मुहूर्त का यह क्षण सिर्फ डद्ध सेकंड का है। १२ बजकर २९ मिनट ८ सेकंड से शुरू होगा और १२ बजकर ३० मिनट ३२ सेकंड तक रहेगा।

यह भी पढें   रक्सौल में तीन दिवसीय धर्म संसद संपन्न, संतों ने हिंदू राष्ट्र एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com