गणतन्त्र दिवस के दिन काठमांडू में शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में जनमत पार्टी

काठमांडू, ७ फरवरी । गणतन्त्र दिवस (जेष्ठ १५ गते) के दिन जनमत पार्टी की ओर से काठमांडू में शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है । पार्टी ने आज एक विज्ञप्ति जारी करते हुए शक्ति प्रदर्शन संबंधी सूचना दी है । उक्त दिन जनमत पार्टी की ओर से काठमांडू भृकुटी मण्डप में जनप्रदर्शन की जाएगी ।
जारी सूचना अनुसार उक्त दिन पार्टी अध्यक्ष सीके राउत तीसरे जनआन्दोलन भी घोषणा करने जा रहे हैं । जनता की अधिकार जनता के हाथ, भ्रष्टाचार का अंत, प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रधानमन्त्री जैसे नारों के साथ जनआन्दोदलन घोषण करने की तैयारी है । जनमत ने कहा है कि प्रदेश का मुख्यमन्त्री भी प्रत्यक्ष निर्वाचन से चयन करना होगा । जारी सन्देश में कहा गया है कि आज तक नेता और पार्टियों के लिए आन्दोलन हुआ है, अब खूद के लिए और अपनी सन्तती के लिए आन्दोलन में सहभागी होना होगा ।
नयी राजनीतिक व्यवस्था और चुनाव के लिए आन्दोलनकारी शक्ति के नेतृत्व में नयां अन्तरिम सरकार निर्माण का मांग भी किया गया है । शीर्ष पार्टी और नेताओं की संलग्नता में हुई भ्रष्टाचार, अनियमितता और देण्डहिनता के ऊपर छानबिन करने के लिए भी जनमत ने मांग की है । कहा गया है कि देश के ही शीर्ष नेताओं की संलग्नता में बालुवाटार काण्ड, भुटानी शरणार्थी काण्ड, यति काण्ड, ओम्नी काण्ड, सोना की तस्करी काण्ड जैसे भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन इसमें कोई छानबिन नहीं है ।

