एमाले दोलखा के अध्यक्ष में नरबहादुर श्रेष्ठ विजयी
काठमांडू, माघ २५ – नेकपा एमाले दोलखा के १०वें जिला अधिवेशन से अध्यक्ष पद पर नरबहादुर श्रेष्ठ विजयी हुए हैं ।
प्रतिद्वन्द्वी ईश्वरचन्द्र पोखरेल को ९५ मतान्तर से पीछे छोड़ते हुए श्रेष्ठ अध्यक्ष पद में निर्वाचित हुए हैं । विजयी श्रेष्ठ ने ३३३ मत प्राप्त किया । वही उनके प्रतिस्पर्धी पोखरेल ने २३८ और भरत दुलाल ने ३८ मत मात्र प्राप्त किया ।
एमाले दोलखा के उपाध्यक्ष में ३३६ मत लाकर राजेन्द्र मानन्धर विजयी हुए हैं । उपाध्यक्ष पद के लिए एक और उम्मीदवार हिरा थोकर को ७३ मतान्तर से पराजित करते हुए मानन्धर विजयी हुए । थोकर ने २६३ मत प्राप्त किया ।
इसी तरह सचिव पद में स्वयम बहादुर खड्का विजयी हुए हैं । उपसचिव पद में खुला पुरुष की ओर से हरि ओली और महिला उपसचिव में कमला बस्नेत निर्वाचित हुई हैं । ये जानकारी निर्वाचन समिति ने दी है ।


