कोशी में शामिल किए गए चार मन्त्री और दो राज्यमन्त्री
काठमांडू, माघ २६ – कोशी प्रदेश के मुख्यमन्त्री केदार कार्की ने सरकार विस्तार किया है । नियुक्ति के चार महीने के बाद कार्की ने दूसरी बार सरकार विस्तार किया है ।
शुक्रवार को उन्होंने चार मन्त्री और दो राज्यमन्त्री शामिल किए । नेपाली कांग्रेस से प्रदिपकुमार सुनुवार और रामकुमार खत्री को मन्त्री बनाया है ।
सुनुवार ने स्वास्थ्य और खत्री ने उद्योग कृषि तथा सहकारी विकास मन्त्रालय की जिम्मेवदारी को प्राप्त किया है ।
माओवादी केन्द्र से राजेन्द्र कार्की और नारायण मगर मन्त्री बने । कार्की ने सामाजिक विकास और मगर ने खानेपानी, सिचाई तथा उर्जा मन्त्रालय की जिम्मेदारी पाई है ।
आर्थिक मामिला तथा योजना राज्यमन्त्री में इन्दिरा थापा और आन्तरिक मामिला तथा कानून राज्यमन्त्री में सुनिता कुमारी गुरूङ नियुक्त हुई । वो दोनों ही कांग्रेस से हैं ।
वर्तमान सरकार में आन्तरिक मामिला तथा कानूनमन्त्री में शमशेर राई, पर्यटन, वन तथा वातावरणमन्त्री में गणेश उप्रेती और भौतिक पूर्वाधार विकासमन्त्री में कमलप्रसाद जबेगु मन्त्री हैं ।
६को शामिल करने के बाद मन्त्रीपरिषद् १० सदस्यीय हो गया है ।

