Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चर्चित प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डॉ. उषा किरण खान का निधन

 

काठमान्डू ११ फरवरी २४

चर्चित प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डॉ. उषा किरण खान का रविवार को पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया है. डॉ. उषा किरण खान के निधन से साहित्य जगत  शोक मग्न हो उठा है ।  डॉ. उषा किरण खान हिंदी और मैथिली की प्रसिद्ध रचनाकार थी. उषा किरण खान को मैथिली उपन्यास भामती के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

पूर्व आईपीएस रामचंद्र खान की पत्नी डॉ. उषा किरण खान मूल रूप से दरभंगा के लहेरियासराय की रहने वाली थीं. मिली जानकारी के अनुसार डॉ. उषा किरण खान का रविवार को पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि डॉ. उषा किरण खान कुछ दिनों से थी अस्वस्थ चल रही थीं. उन्हें इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *