गजल गायक पंकज उधास का ७२ साल की उम्र में निधन
काठमांडू, फागुन १४–
गजल गायक पंकज उधास का ७२ साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर लंबी बीमारी से जूझ रहे रहे थे। सिगर की फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की खबर दी है। स्टेटमेंट में लिखा है( बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते २६फरवरी २०२४को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं।
पंकज उधास की मौत आज सुबह ११बजे मुंबई में हुई। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।

