Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष पद नहीं छोड़ने को लेकर माओवादी स्थायी कमिटी में एक मत

 

काठमांडू, फागुन १५ – नेकपा (माओवादी केन्द्र) के स्थायी कमिटी सदस्यों ने अपनी धारणा एक ही रखी है कि राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष पद को पार्टी नहीं छोड़ेगी ।
मंगलवार पार्टी कार्यालय पेरिसडाँडा में हुए पार्टी स्थायी कमिटी बैठक में अधिकांश नेताओं ने अपनी अपनी राय देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सभा निर्वाचन में राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष पद पार्टी को नहीं छोड़ना चाहिए ।
राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष में कांग्रेस द्वारा नेता कृष्ण सिटौला को उठाने की बात कही है । लेकिन माओवादी स्थायी कमिटी सदस्यों ने कहा कि ये पद तो पार्टी को नहीं छोड़ना चाहिए । इस बात में सभी का एक मत है ये जानकारी पार्टी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अग्निप्रसाद सापकोटा ने दी है ।

यह भी पढें   रूस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव शामिल

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इसी तरह बैठक में पार्टी नेताओं के कार्य विभाजन, भावी योजना के साथ ही अन्य विषयों में भी चर्चा की गई लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया है । माओवादी केन्द्र की स्थायी कमिटी की बैठक कल (बुधवार) को भी बुलाई गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed