Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटेश्वर शिव मंदिर अपना शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा अर्चना

 


माला मिश्रा जोगबनी अररिया (सीमा क्षेत्र) । पडोशी राष्ट्र नेपाल के बिराटनगर शनिहाट वार्ड 2 स्थित श्री विराटेश्वर शिव मंदिर इस महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है । इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना ,भब्य श्रृंगार , दीपोत्सव , विधुतीय रोशनी , भजन कीर्तन , अर्ध रात्रि महाआरती आदि धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया है जिसका तैयारी अंतिम चरण में है । उक्त ऐतिहासिक मंदिर का रंग रोगन के साथ आकर्षक लुक देते हुए मंदिर को भब्य रूप से सजाया गया है ।आयोजक के अनुसार ऐसे तो हर महाशिवरात्रि पर आयोजन होता है लेकिन इस वर्ष विशेष आयोजन है । इसकी जानकारी श्री वीरटेश्वर शिव मंदिर व्यवस्थापन समिति के ओर से दी गई है । घर घर आमन्त्रण भेजने का काम जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *