Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लगातार पांचवी बारा जीता राष्ट्रपति चुनाव

 

मॉस्को: 18मार्च

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को रूस के चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की. इस जीत से सत्ता पर उनकी पहले से ही मजबूत पकड़ और मजबूत हो गई. उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि देश पश्चिम के सामने खड़ा होने और यूक्रेन में सैनिक भेजने के लिए सही था. अपने नए कार्यकाल पूरा करने पर वह जोसेफ स्टालिन से आगे निकल जाएंगे और रूस के सबसे लंबे समय राज करने वाले नेता बन जाएंगे.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 अक्टुबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

बता दें कि पुतिन, एक पूर्व केजीबी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, वह पहली बार 1999 में सत्ता में आए थे. उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि परिणाम से पश्चिम को एक संदेश जाना चाहिए कि उसके नेताओं को एक साहसी रूस के साथ समझौता करना होगा, चाहे वह युद्ध में हो या शांति में. इस परिणाम का मतलब है कि 71 वर्षीय पुतिन एक नए छह साल के कार्यकाल के लिए तैयार हैं. जिसे पूरा करने पर वह जोसेफ स्टालिन से आगे निकल जाएंगे और रूस के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता बन जाएंगे.

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नवनिर्वाचित सभापति गगन थापा आज लेंगे शपथ, पदभार भी संभालेंगे

न्यूज़ एजेंसी रायटर्स के अनुसार पोलस्टर पब्लिक ओपिनियन फाउंडेशन (FOAM) के एक एग्जिट पोल के मुताबिक, पुतिन ने 87.8% वोट हासिल किए, जो रूस के सोवियत इतिहास के बाद का सबसे बड़ा परिणाम है. रशियन पब्लिक ओपिनियन रिसर्च सेंटर (वीसीआईओएम) ने पुतिन को 87% पर रखा है. संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम और अन्य देशों ने कहा है कि राजनीतिक विरोधियों की कैद और सेंसरशिप के कारण वोट न तो स्वतंत्र था और न ही निष्पक्ष था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com