Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । क्लाथ बैंक नेपाल तथा नेपाल -भारत खुला सीमा संवाद समूह द्वारा संयुक्त रूप से जिला समन्वय समिति धनुषा के सभागार में राजीव झा की अध्यक्षता में वृहत होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष राज नंदन मंडल थे। प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए उन्होंने कहा कि होली असत्य पर सत्य का विजय का पर्व है। होलिका दहन की तरह हमें अपने अंदर की दुर्गुण कोदहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्लाथ बैंक नेपाल गरीब तथा असहाय के लिए मददगार सावित हो रहा है। कोविड के समय क्लाथ बैंक ने वहुत ही मानवीय कार्य किया है इसी तरह नेपाल-भारत खुला सीमा संवाद समूह दोनों देशों की सीमा समस्या पर कार्य कर रही है।

यह भी पढें   बीपी स्मृति दिवस में ‘बीपी विचार गोष्ठी एवं काव्य उत्सव’ का आयोजन

होली मिलन समारोह में जिला समन्वय समिति धनुषा के उप सभापति रंजीता ठाकुर, संजय कुमार चौधरी, राजेश कर्ण,सुजीत कुमार झा, सहित कई लोगों ने होली की शुभकामनाएं दी। रमन साह की टीम ने जोगिरा गाकर दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। होली मिलन समारोह में काशी कांत झा रसिक, नरेश ठाकुर, सहित दो दर्जन से अधिक कवि, कवियित्रियों ने होली से जुड़ी कविता वाचन किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed