देउवा बालुवाटार में
काठमाडौँ । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड संसद के गतिरोध को अंत करने के लिए नेपाली कांग्रेस नेताओं के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं।बालुवाटार में प्रधानमन्त्री के साथ कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा, उपसभापति पूर्णबहादुर खड्का, महामन्त्री गगन थापा, प्रमुख सचेतक रमेश लेखक और कृष्णप्रसाद सिटौला के बीच बातचीत हो रही है।
यह समझा जा रहा है कि सदन में हो रहे अवरोध, कांग्रेस की मांग, सरकार की नीति तथा कार्यक्रम पेश आदि विषयों पर बातचीत हो रही है।


