Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद में हुई झड़प को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमन्त्री से मांगा जवाब

 

काठमांडू, जेठ ४– प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस ने प्रतिनिधि सभा में गुरुवार को हुई  घटना के बारे में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्डसे जवाब मांगी है ।
कांग्रेस महामन्त्री गगन थापा ने कहा कि गुरुवार को हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक में एमाले और कांग्रेस के सांसदों के बीच जो झड़प हुई है इसके लिए प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा कि क्यों इस तरह की अवस्था आई ?
प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद संघीय संसद भवन में पत्रकार सम्मेलन कर थापा ने कहा कि प्रधानमन्त्री प्रचण्ड क्या चाहते हैं ये बताना चाहिए ।
थापा ने कहा कि एमाले को देख लिया, आज पता भी चल गया लेकिन प्रधानमंत्री का क्या ? प्रधानमंत्री क्या चाहते हैं ? सबसे मिलकर सबकुछ ठीक करना चाहते हैं या सदन के बाहर भीतर मारपीट की स्थिति बनाना चाहते हैं । क्या चाहते हैं ? इस संद्यर्भ को लेकर मैं प्रधानमंत्री से जवाब की अपेक्षा करता हूँ ।
उन्होंने एमाले पर आरोप लगाते हुए कहा कि– एमाले संसद में अप्रिय स्थिति सिर्जना हो यही चाहती है ।
उन्होंने कहा कि –एमाले के व्यवहार को देखने के बाद अब प्रधानमंत्री क्या चाहते हैं ? ये बात समझ में आए तो आगे बढ़े ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com