Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड चौथी बार लेंगे विश्वास मत

 

काठमांडू, जेठ ६ –प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड आज विश्वास मत लेंगे । जनता समाजवादी पार्टी नेपाल वैशाख ३१ गते सरकार से बाहर हो गई । हटने के साथ ही उसने समर्थन समेत वापस ले लिया । समर्थन वापस लेने के बाद प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को विश्वास मत लेना होगा । सत्ता साझेदार दल ने समर्थन वापस लेने के बाद ३० दिन के भीतर विश्वास मत लेने की संवैधानिक व्यवस्था है । इसलिए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड एक बार फिर विश्वास मत लेंगे ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने संघीय संसद सचिवालय के महासचिव पद्म प्रसाद पाण्डे को पत्र भेजा जिसमें उल्ल्ोख किया कि प्रतिनिधि सभा की जेठ ७ गते की कार्यसूचि में इस विषय को शामिल करें कि – जेठ ७ गते विश्वास मत लेंगे । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को विश्वास मत हासिल करने के लिए १३८ सांसदों का समर्थन चाहिए ।
२०७९ साल पुस १० गते प्रधानमन्त्री बने प्रचण्ड चौथी बार विश्वास मत लेंगे ।
वैसे सहकारी संस्था के रकम हेराफेरी में फंसे उपप्रधानमन्त्री तथा गृहमन्त्री रवि लामिछाने उपर छानबीन के लिए संसदीय समिति गठन की मांग करती आ रही प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि –संसदीय समिति गठन नहीं होने तक प्रधानमन्त्री को विश्वास मत लेने तक की प्रक्रिया में, प्रतिनिधि सभा बैठक को अवरोध करने की चेतावनी दी है । इस पर रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस ने सुबह ही संसदीय दल की बैठक बुलाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *