प्रधानमन्त्री ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
काठमांडू, जेठ ११– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से आज सुबह मुलाकात की है ।
आज सुबह शीतलनिवास में पहुँचकर प्रधानमंत्री ने उनसे मुलाकात की । राष्ट्रपति पौडेल ने संसद् में जारी गतिरोध के बारे में जानना चाहते थे । आज की मुलाकात इसी विषय को लेकर हुई । प्रधानमन्त्री दाहाल ने भी मुलाकात में इस समस्या का समाधान कैसे हो ? कैसे सदन को चलाया जाए ?आदि विषय पर बातचीत की । संसद में जारी गतिरोध का दोनों ही अन्त चाहते हैं और इसी के लिए यह पहल की गई है ।


