Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डेंगू को लेकर सचेतना अपनाने का आग्रह

 

काठमांडू, जेठ ११– ५७ जिलों में डेंगू का संक्रमण देखा गया है । मौसम में बदलाव आने के साथ ही डेंगू की बीमारी बढ़ने लगी है ।
स्वास्थ्य तथा जनसङ्ख्या मन्त्रालय के इपिडिमियोलोजी तथा रोग नियन्त्रण महाशाखा के किटजन्य रोग शाखा के प्रमुख ड‘ा. गोकर्णप्रसाद दाहाल ने जानकारी देते हुए कहा है कि – कि जब बारिश होती है, तो लोग पानी इकट्ठा करते हैं और एकत्रित पानी में मच्छर पलते हैं, जिससे डेंगू का खतरा बढ़ जाता है ।
उनके अनुसार ५७ जिला में नौ सौ चार लोगों में सङ्क्रमण देखा गया है । उन्होंने कहा है कि डेंगू का जोखिम बढ़ गया है इसलिए लोगों से सचेतना अपनाने का आग्रह किया है । बारिश होने के बाद डेंगू रोग का सङ्क्रमण भी बढ़ता है । उन्होंने कहा कि सङ्क्रमण के रोकथाम और नियन्त्रण करने के लिए पानी नहीं जमने दें और मच्छर मारने का अभियान सञ्चालन करना होगा ।
गत वर्ष ७७ जिला में ५१ हजार एक सौ ४३ लोगों में डेंगू रोग का सङ्क्रमण देखा गया था । उनके अनुसार इस बार बहुत ज्यादा संख्या में किसी भी जिला में सङ्क्रमण नहीं देखा गया है । उन्होंने बताया कि जोखिम होने वाले जगहों की पहचान कर मच्छर मारने का अभियान सञ्चालन करने के लिए ३३ स्थानीय तह को निर्देशन दिया जा चुका है ।
डेंगू होने पर तेज बुखार, सिरदर्द, आँखों, पीठ, कमर, घुटनों आदि में दर्द के लक्षण होते हैं । मच्छर से बचने के लिए हमेशाा मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए । खेतबारी में काम करते समय पूरे शरीर ढ़के हुए कपड़े लगाना चाहिए । घर की खिड़की, कीवाड़ में जाली डलवाना चाहिए ।

यह भी पढें   हिमस्खलन और बाढ़ से 16 लाख लोग प्रभावित, सरकार ने जारी की पहली स्थिति रिपोर्ट

इसी तरह अगर संभव हो तो मच्छरों को भगाने वाले धुप या मलहम का प्रयोग करे । किसी भी जगह में पानी नहीं जमने दें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com