नेकपा एमाले चितवन अध्यक्ष में पाठक निर्वाचित
काठमांडू, २९ मई । नेकपा एमाले चितवन जिला अध्यक्ष में कमलराज पाठक निर्वाचित हो गए हैं । पार्टी की ११वें जिला अधिवेशन ने उनको अध्यक्ष पद में चुना है । आज सुबह सम्पन्न मत गणना परिणाम अनुसार उपाध्यक्ष पद पर श्याकुमार विष्ट निर्वाचित हुए हैं ।
इसीतरह सचिव में प्रकाश ढुंगाना, उपसचिव (खुला) में मीनबहादुर परियार, उपसचिव (महिला) में ज्वाला पुरी निर्वाचित हो गए हैं । अधिवेशन में जिला स्थित सात पालिका, पार्टी की जनवर्गीय संगठन, संपर्क मंच से ७ सौ ३२ प्रतिनिधि और मनोनित १९ प्रतिनिधि सहभागी थे । कूल ७ सौ ६१ मतदाताओं में से मतदान प्रक्रिया में ७ सौ २९ प्रतिनिधि सहभागी थे ।

