भारत द्वारा नेपाल के सुनसरी जिला में उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना का निर्माण
काठमांडू, जेठ २३ ‘नेपाल–भारत विकास सहकार्य’ अन्तर्गत भारत सरकार के कूल नेरु. २.६३ करोड़ आर्थिक सहयोग से सुनसरी के रामधुनी नगरपालिका स्थित श्री भादगाउँ सिनुवारी माध्यमिक विद्यालय का निर्माण किया गया । विद्यालय भवन का आज जिला समन्वय समिति के प्रमुख श्री राजन मेहता , रामधुनी नगरपालिका के मेयर श्री शंकर लाल चौधरी तथा काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास के प्रथम सचिव श्री सुमन शेखर ने संयुक्त रुप में उद्घाटन किया । इसी तरह ‘नेपाल–भारत विकास सहकार्य’ अन्तर्गत भारत सरकार के कूल नेरु. ३.०५ करोड़ आर्थिक सहयोग में निर्माण हुए सुनसरी के ही इनरुवा नगरपालिका स्थित श्री भगवती माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय भवन का आज जिला समन्वय समिति के प्रमुख श्री राजन मेहता, इनरुवा नगरपालिका के मेयर श्री केदार भण्डारी और काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास के प्रथम सचिव श्री सुमन शेखर ने संयुक्त रुप में उद्घाटन किया । उक्त कार्यक्रम में राजनीतिक प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, समाजसेवी, विद्यालय व्यवस्थापन के प्रतिनिधि, शिक्षक÷शिक्षिका, अभिभावक तथा विद्यार्थियों की भी उपस्थिति थी ।
भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच हुए सम्झौते के अन्तर्गत इन परियोजनाओं को उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के रुप में आगे बढ़ाया था । जिला समन्वय समिति, सुनसरी द्वारा इन परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया गया था ।
कार्यक्रम में बोलते हुए जिला समन्वय समिति के प्रमुख, रामधुनी नगरपालिका के मेयर, इनरुवा नगरपालिका के मेयर तथा विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्षों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राथमिकता के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा जो निरंतर सहयोग किया जा रहा है यह प्रशंसनिय है ।
साथ उन्होंने यह भी कहा कि सुनसरीस्थित श्री भादगाउँ सिनुवारी माध्यमिक विद्यालय और श्री भगवती माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी के लिए, गुणस्तरिय शिक्षा प्रदान करने के लिए नवनिर्मित विद्यालय भवन उपयोगी होगी । साथ ही शिक्षा का भी विकास होगा ।
सन् २००३ में नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए ५५१ से भी ज्यादा उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना की बात आई थी । जिसमें से ४९० परियोजना सम्पन्न हो चुकी है । इसके तहत कोशी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में ८५ परियोजना है जिसमें से १२ परियोजना सुनसरी में है । इसके साथ ही भारत सरकार ने नेपाल के विभिन्न अस्पताल, स्वास्थ्य चौकी, शैक्षिक संस्था को १००९ एम्बुलेन्स और ३०० स्कूल बस उपहारस्वरुप प्रदान कर चुकी है । जिस मध्ये कोशी प्रदेश को १४६ एम्बुलेन्स और ४८ स्कूल बस उपहार स्वरुप प्रदान किया गया है । इसमें २४ एम्बुलेन्स और ११ स्कूल बस सुनसरी जिला को उपलब्ध किया है ।
पड़ोसी होने के नाते भारत और नेपाल बीच व्यापक तथा बहुक्षेत्रीय सहकार्य है । इस परियोजना के कार्यान्वयन से नेपाली जनता के समुन्नति के लिए, और प्राथमिकता के क्षेत्र, विशेष कर नेपाल के शैक्षिक क्षेत्र में पूर्वाधार का विस्तार के लिए नेपाल सरकार द्वारा किए गए प्रयास में भारत सरकार सदैव हाथ मिलाने के लिए तैयार रहती है ।


