Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री प्रचण्ड और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई टेलीफोन से संवाद

 

काठमांडू, जेठ २४ – प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के बीच टेलिफोन से बातचीत हुई है ।
सात चरण में सम्पन्न लोकसभा निर्वाचन के परिणाम सार्वजनिक होते ही प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर सफलतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न होने के लिए शुभकामना व्यक्त की । इसके साथ ही इस बातचीत में उन दोनों के बीच आपसी हित और विविध विषयों को लेकर भी संक्षिप्त बातें हुई । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच के सम्बन्ध को और अधिक प्रगाढ़ होगी । अब गठन होने जा रही सरकार के साथ साझेदारी एवं सहकार्य करने के लिए वे तत्पर हैं ।
प्रधानमन्त्री मोदी के बारे में जानकारी आई कि उन्हें अपने नेपाली समकक्षी के बातचीत कर अच्छा लगा । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के साथ बात कर उन्हें अच्छा साथ ही उनके शुभकामना को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री प्रचण्ड को धन्यवाद भी कहा । भारत और नेपाल के बीच गहरा और बहुआयामिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता पर जोड़ देते उन्होंने कहा कि हमारे सम्बन्ध में सकारात्मक गति कायम रखने की बात में सहमत हैं । प्रधानमन्त्री मोदी की इन बातों को उद्धृत करते भारतीय राजदूतावास ने यह जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com