इंस्पेक्टर विदुर शिवाकोटि पर कोर्ट ने रेप मामले की जांच करने की इजाजत दी
काठमांडू.7जून
नेपाल प्रहरी के इंस्पेक्टर विदुर शिवाकोटि पर कोर्ट ने रेप मामले की जांच करने की इजाजत दे दी है. काठमांडू जिला न्यायालय ने जांच के लिए उन्हें 5 दिनों तक हिरासत में रखने की अनुमति दी।
काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय में काम करने वाले शिवाकोटि को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया गया था। उस पर अपने घर में रहने वाली एक लड़की से रेप करने का आरोप है. काठमांडू मेट्रोपोलिटन सिटी की टीम और प्रहरी ने स्वयंभू स्थित एक घर से लड़की को बचाया.
घटना की जांच कर रहे काठमांडू जिला पुलिस कॉम्प्लेक्स के एसएसपी वसंत राजौरे ने बताया। शिवाकोटि को प्रहरी वृत स्वयंभू में रखा गया है। वह घाटी अपराध जांच कार्यालय में कार्यरत हैं।

