Thu. Nov 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने भारत और अमेरिका समेत 11 देशों से अपने राजदूतों को वापस बुलाया

 

काठमान्डू 8जून

सरकार  ने भारत और अमेरिका समेत 11 देशों से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है। इनमें नेपाली कांग्रेस कोटा के तहत नियुक्त राजदूत भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड के नेपाली कांग्रेस से अपना गठबंधन तोड़ केपी शर्मा ओली के साथ हाथ मिलाने के तीन महीने बाद यह कदम उठाया  है।

उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ की कड़ी आपत्ति के बावजूद सरकार ने गुरुवार को भारत में नेपाल के राजदूत शंकर शर्मा समेत अन्य राजदूतों को बुलाया।

यह भी पढें   ठगी और संगठित अपराध के आरोप में पूर्व मंत्रियों सहित छह लोग गिरफ्तार

यह कदम रविवार को नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए प्रचंड की नई दिल्ली यात्रा के पहले उठाया गया है। विदेश मंत्रालय के कई अधिकारियों ने कहा कि इस तरह का कदम घोर अराजनयिक संदेश देने वाला है। विदेश मंत्री श्रेष्ठ ने प्रचंड और ओली से इन राजदूतों को नहीं बुलाने को कहा था।

विदेश मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ ने नेपाली कांग्रेस और अन्य दलों के लिए कोटे में नियुक्त राजदूतों को वापस बुलाने के प्रस्ताव का विरोध किया, लेकिन प्रधानमंत्री दहाल और सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी ओली ने एकतरफा फैसला लेते हुए राजदूतों को वापस बुलाने का फैसला किया।

यह भी पढें   नेपाल-भारत संबंधों के बदलते आयामों पर नाइस नेपाल और सी.पी.एस के बीच महत्वपूर्ण चर्चा, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com