Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२०८४ साल तक नेपाली कांग्रेस संघीय संसद के भीतर प्रतिपक्ष की भूमिका में रहेगी– गगन थापा

 

काठमांडू, जेठ २६ – नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगनकुमार थापा ने कहा कि २०८४ साल तक नेपाली कांग्रेस संघीय संसद के भीतर प्रतिपक्ष की भूमिका में रहेगी । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संविधान को बचाने और कायम रखने के लिए प्रदेश को जैसे तैसे नहीं ढ़ोना चाहिए । काठमांडू में शनिवार आयोजित एक कार्यक्रम में महामन्त्री थापा ने इस बात पर भी जोड़ दिया है कि संविधान के कुछ बातों को संशोधन करना होगा ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही निर्वाचन प्रणाली के बारे में भी कुछ संशोधन करना आवश्यक है । ‘‘हमारी कुछ जिम्मेदारी है । संविधान को बचाने और जाग्रत रखने के लिए इस संविधान में रखे कुछ बातों का बदलना ही होगा,’ उन्होंने कहा ‘चाहे हमारे प्रदेश की रचना की ही बात हो, हमें इसे जैसे का तैसा नहीं ढ़ोना चाहिए । यदि इसे बचाना है तो इसमें कुछ बदलाव करने ही होंगे । निर्वाचन प्रणाली के बारे में भी कुछ परिमार्जन करने होंगे ।’
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि २०८४ साल तक नेपाली कांग्रेस संघीय संसद के भीतर प्रतिपक्ष की भूमिका में रहेगी ।
शनिवार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि का्रग्रेस सरकार बनाने और गिराने के खेल में नहीं लगेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com