Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी के शपथ ग्रहण में भाग लेने प्रधानमन्त्री दाहाल आज भारत जाऐंगे

 

काठमांडू, जेठ २७ – भारतीय समकक्षी नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागी होने के लिए प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ आज भारत जा रहे हैं । ५ सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व करते हुए वो आज नई दिल्ली पहुँचेंगे । प्रधानमन्त्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के लिए आज शाम शपथ लेंगे ।
प्रधानमन्त्री दाहाल के साथ कानून, न्याय तथा संसदीय व्यवस्था मन्त्री पदम गिरी, परराष्ट्र सचिव सेवा लम्साल, पुत्री गंगा दाहाल आदि के साथ उच्चपदस्थ सरकारी कर्मचारी भी जाने वाले हैं ।
भारतीय जनता पार्टी के नेता मोदी के शपथ लेने के बाद प्रधानमन्त्री दाहाल से आज ही शाम को मुलाकात का भी कार्यक्रम है । यह जानकारी नई दिल्ली स्थित नेपाल के राजदूतावास ने दी है । प्रधानमन्त्री दाहाल कल ही स्वदेश लौट जाएंगे । प्रधानमन्त्री दाहाल शनिवार राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से मिलकर अपने भारत भ्रमण के बारे में जानकारी दी थी ।
मन्त्रिपरिषद् के गुरुवार की बैठक में ही प्रधानमन्त्री मोदी के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमन्त्री सहभागी होंगे इसका निर्णय लिया गया था । सन् २०१४ में प्रधानमन्त्री मोदी की शपथ ग्रहण समारोह में तत्कालीन प्रधानमन्त्री सुशील कोइराला सहभागी हुए थे ।

यह भी पढें   लामिछाने के बाद विदेश मंत्री खनाल दिल्ली की ओर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *