Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आजपा अध्यक्ष की मांग…घरेलु कामदार संबंधी कानून निर्माण हो

 

काठमांडू, जेठ २७ – आम जनता पार्टी (आजपा) के अध्यक्ष एवं पूर्वमन्त्री प्रभु साह ने कहा है कि घरेलु कामदार असुरक्षित एवं शोषित हो रहे हैं । असुरक्षित एवं शोषित हो रहे घरेलु कामदारों के लिए सरकार को जल्द से जल्द घरेलु कामदार संंबंधी कानून निर्माण करना चाहिए ।
आजपा निकट के आम ट्रेड युनियन फेडरेशन नेपाल के काठमांडू में हो रही केन्द्रीय कमिटी की बैठक को सम्बोधित करते अध्यक्ष साह ने कहा कि घरेलु कामदारों के हक हित एवं अधिकार को लेकर कानून निर्माण करना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि नेपाल में घरेलु कामदार सम्बन्धी किसी भी तरह का कोई कानून नहीं है । जिसके कारण यहाँ घरेलु कामदार मालिक से पीडि़त है और काम अनुसार पारिश्रमिक भी नहीं पाते हैं । इस सत्य तथ्य का सरकार को पता नहीं होना भी दुर्भाग्य की बात है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com